उपस्वास्थ्य केंद्र की दहलीज पर तड़पती रही प्रसूता, स्टाफ ताला लगाकर चला गया
By Dabang Media, 20 November, 2018, 16:45

धरसीवां. कूंरा नगर पंचायत के वार्ड क्रमांक 12 की द्रोपती साहू का प्रसव मितानिन और परिजन ने उपस्वास्थ्य केंद्र की दहलीज पर साड़ी का पर्दा डालकर कराया। क्योंकि, केंद्र के कर्मचारी ताला लगाकर चले गए थे। रविवार को द्रोपती मितानिन माया निर्मलकर और परिजन के साथ केंद्र पहुंची।
वहां ताला लगा हुआ था। पर प्रसव पीड़ा बढ़ने पर महिलाओं ने साड़ी से घेरा बनाया और केंद्र की दहलीज पर खुले में प्रसव कराया। शुक्र इस बात है कि जच्चा और बच्चा दोनों स्वस्थ हैं।
हमें इसकी जानकारी नहीं है : हमें इसकी कोई जानकारी नहीं है। उपस्वास्थ्य केंद्र में एएनएम कल्याणी डे पदस्थ हैं, जरूरी काम होने पर घंटे-आधे घंटे के लिए वे जाती हैं। घटना की जांच के बाद दोषी पर कार्रवाई करेंगे।’’ -डॉ. लकड़ा, बीएमओ