छतरपुर में प्रशासनिक बदलाव: कलेक्टर पार्थ जैसवाल अवकाश पर, विनय द्विवेदी संभालेंगे कमान
कलेक्टर के साथ जिला पंचायत सीईओ भी छुट्टी पर, अपर कलेक्टर को मिली दोहरी जिम्मेदारी
छतरपुर। जिले के प्रशासनिक ढांचे में अस्थायी बदलाव किया गया है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल एवं जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी नमः शिवाय अरजरिया के अवकाश पर जाने के बाद प्रशासनिक व्यवस्था बनाए रखने के लिए अपर कलेक्टर विनय द्विवेदी को महत्वपूर्ण जिम्मेदारी सौंपी गई है।
सागर संभाग के आयुक्त द्वारा जारी आदेश के अनुसार, विनय द्विवेदी को कलेक्टर के अवकाश काल तक छतरपुर कलेक्टर का अतिरिक्त प्रभार सौंपा गया है। इसके साथ ही वे जिला पंचायत के मुख्य कार्यपालन अधिकारी (सीईओ) का दायित्व भी निभाएंगे।
अब अवकाश अवधि के दौरान जिले के प्रशासनिक और पंचायत संबंधी सभी महत्वपूर्ण कार्यों की जिम्मेदारी विनय द्विवेदी के कंधों पर रहेगी। यह व्यवस्था प्रशासनिक कार्यों की निरंतरता बनाए रखने के उद्देश्य से की गई है।


राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
नशे के खिलाफ चंदला पुलिस का जनजागरण अभियान, युवाओं से किया नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान
विक्षिप्त ब्राह्मण को मांस खिलाकर वीडियो बनाने का आरोप, चंदला थाने पहुंचे समाज के लोग
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार