दिगंबर जैन मंदिर चोरी का खुलासा, पुजारी गिरफ्तार; 8 लाख रुपये के सोने-चांदी के आभूषण बरामद
तीन वर्षों से मंदिर में पूजा कर रहा था आरोपी, पुलिस रिमांड में पूछताछ के बाद कबूला चोरी का जुर्म
संजय कलमोर
सीहोर। कोतवाली पुलिस ने शहर के पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर में हुई चोरी का खुलासा करते हुए मंदिर के पुजारी को गिरफ्तार कर करीब 8 लाख रुपये मूल्य के चोरी गए सोने-चांदी के धार्मिक आभूषण और सामग्री बरामद की है। आरोपी से पूछताछ के बाद पुलिस ने चोरी में इस्तेमाल किए गए तथ्यों का खुलासा किया है।
पुलिस के अनुसार, अजय कुमार जैन (61), अध्यक्ष, सीहोर जैन समाज एवं पार्श्वनाथ दिगंबर जैन मंदिर समिति ने शिकायत दर्ज कराई थी कि मंदिर में पिछले तीन वर्षों से पूजा कर रहे पुजारी कपिल जैन ने मंदिर से सोने का छत्र, चांदी की थाली, चांदी का हाथी और दीपक चोरी कर लिए हैं। शिकायत के आधार पर कोतवाली थाने में भारतीय न्याय संहिता की संबंधित धाराओं के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुनीता रावत, नगर पुलिस अधीक्षक डॉ. अभिनंदन शर्मा तथा थाना प्रभारी रविंद्र यादव के नेतृत्व में विशेष टीम गठित की गई।
पुलिस ने आरोपी पुजारी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। शुरुआत में आरोपी चोरी से इनकार करता रहा, लेकिन पुलिस रिमांड के दौरान की गई गहन पूछताछ में उसने चोरी करना स्वीकार कर लिया।
आरोपी की निशानदेही पर पुलिस ने करीब 50 ग्राम वजनी सोने का छत्र और दीपक, तथा लगभग 500 ग्राम वजनी चांदी की थाली एवं चांदी का हाथी बरामद किया। बरामद सामग्री की अनुमानित कीमत करीब 8 लाख रुपये बताई गई है।
गिरफ्तार आरोपी की पहचान कपिल जैन (28 वर्ष), पिता महावीर जैन, निवासी संत निवास, मेन रोड, सीहोर के रूप में हुई है। पुलिस ने आरोपी को न्यायालय में पेश कर आगे की वैधानिक कार्रवाई शुरू कर दी है।
इस कार्रवाई में थाना प्रभारी रविंद्र यादव, उपनिरीक्षक विवेक आर्य, प्रधान आरक्षक वीरेंद्र सिंह पवार सहित पुलिस टीम के अन्य सदस्यों की महत्वपूर्ण भूमिका रही।


राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन