नपा के 12 कर्मचारियों की हुई छठबे वेतनमान में देय महंगाई भत्ते में वृद्धि
नपा के 12 कर्मचारियों की हुई छठबे वेतनमान में देय महंगाई भत्ते में वृद्धि
पार्षद प्रतिनिधि अमित तिवारी जी की मेहनत रंग लाई, कर्मचारियों ने किया अमित तिवारी का फूल मालाओं से स्वागत किया आभार व्यक्त
नौगांव। नगर पालिका नौगांव में कार्य कर रहे 12 कर्मचारियों में उसे समय खुशी की लहर दौड़ गई जब उन्हें पता चला कि उन्हें छठवें वेतनमान में देय महंगाई भत्ते में वृद्धि की गई है ।
विदित हो कि कर्मचारियों की भत्ते वृद्धि मांग कई महीनो से चल रही थी। इसमें कर्मचारियों का साथ अमित तिवारी ने दिया और उनकी मांग को शासन के उच्च स्तर तक पहुंचाया था। खबर मिलने के बाद कर्मचारियों ने पार्षद प्रतिनिधि अमित तिवारी का फूल मालाओं से स्वागत कर आभार व्यक्त किया। कर्मचारियों का कहना है कि इस लड़ाई में उन्होंने हम लोगों का कंधे से कंधा मिलाकर साथ दिया। कर्मचारियों ने बताया अभी तक मिल रही वेतन में परिवार चलाने में कठिनाइयां आ रही थी। लेकिन अब महंगाई भत्ते में वृद्धि होने से उन्हें काफी राहत मिली है।
इन 12 कर्मचारियों को 1 जनवरी 2023 से 230% की दर से महंगाई भत्ता दिया जाएगा।


प्रदेश में वन्य जीव पर्यटन को किया जाए प्रोत्साहित : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
मध्यप्रदेश पुलिस की अवैध हथियारों के विरुद्ध प्रभावी कार्यवाही
विगत दो दिनों में प्रदेश भर में मादक पदार्थ तस्करों पर सख्त कार्रवाई
भारत की प्राचीनतम चिकित्सा विधा "आयुर्वेद" को आगे बढ़ाने की आवश्यकता : मंत्री परमार
आगामी 25 वर्ष में प्रदेश की प्रति व्यक्ति आय 22.50 लाख रुपए करने का है लक्ष्य : मुख्यमंत्री डॉ. यादव