नशे के खिलाफ चंदला पुलिस का जनजागरण अभियान, युवाओं से किया नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान

 

थाना प्रभारी श्रद्धा शुक्ला बोलीं— "नशे से दूरी ही सुरक्षित और स्वस्थ भविष्य की गारंटी"

 

दबंग मीडिया | चंदला

 

छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र में "नशे से दूरी है क्यों ज़रूरी..." अभियान के तहत थाना प्रभारी निरीक्षक श्रद्धा शुक्ला ने आमजन, विशेषकर युवाओं को नशे के दुष्प्रभावों के प्रति जागरूक करते हुए नशामुक्त समाज के निर्माण का संदेश दिया।

 

उन्होंने कहा कि नशा केवल व्यक्ति के स्वास्थ्य को ही नहीं, बल्कि परिवार और पूरे समाज को प्रभावित करता है। इसलिए प्रत्येक नागरिक का दायित्व है कि वह स्वयं नशे से दूर रहे और दूसरों को भी इसके दुष्परिणामों के प्रति जागरूक करे।

 

थाना प्रभारी ने युवाओं से विशेष अपील करते हुए कहा कि वे किसी भी प्रकार के नशे की लत से बचें, अपने मित्रों और परिवारजनों को भी जागरूक करें तथा समाज में सकारात्मक बदलाव लाने के लिए आगे आएं।

 

चंदला पुलिस ने नागरिकों से इस जनजागरूकता अभियान में सक्रिय भागीदारी निभाने और नशामुक्त, सुरक्षित एवं स्वस्थ समाज के निर्माण में सहयोग करने की अपील की।