बसारी दरवाजा में 'बिच्छू दादा' का आतंक, घर में घुसकर मारपीट व ₹5 हजार की मांग का आरोप
बसारी दरवाजा में 'बिच्छू दादा' का आतंक, घर में घुसकर मारपीट व ₹5 हजार की मांग का आरोप
अजय तोमर

छतरपुर। शहर में अपराध नियंत्रण और कानून व्यवस्था को लेकर पुलिस लगातार कार्रवाई और समझाइश अभियान चला रही है, लेकिन इसके बावजूद कोतवाली थाना क्षेत्र के बसारी दरवाजा इलाके में एक युवक, जिसे स्थानीय लोग "बिच्छू दादा" के नाम से जानते हैं, पर दहशत फैलाने के गंभीर आरोप लगे हैं।
बसारी दरवाजा निवासी मनोज रावत ने कोतवाली थाना प्रभारी को दिए आवेदन में बताया कि 15 जुलाई की रात करीब 8:30 बजे वह अपने घर पर मौजूद था। इसी दौरान बिच्छू दादा कथित रूप से नशे की हालत में उसके घर में घुस आया और गाली-गलौज करने लगा। विरोध करने पर उसने कथित तौर पर ₹5 हजार की मांग की।
आवेदन के अनुसार, पैसे देने से इनकार करने पर आरोपी ने मारपीट शुरू कर दी और धमकी देते हुए कहा, "असली बिच्छू के काटने से तो बच जाओगे, लेकिन अगर बिच्छू दादा ने काट लिया तो कोई नहीं बचाएगा। पुलिस भी मेरा कुछ नहीं बिगाड़ पाएगी।"
पीड़ित का आरोप है कि आरोपी ने लात-घूंसों से मारपीट की और चाकू से हमला करने की भी कोशिश की। मौके पर मौजूद राकेश यादव और सुमित चौबे ने बीच-बचाव कर उसकी जान बचाई। मनोज रावत का कहना है कि घटना के बाद से उसका पूरा परिवार भय के माहौल में है और आरोपी से जान का खतरा बना हुआ है।
पीड़ित ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। वहीं, कोतवाली थाना प्रभारी ने आवेदन प्राप्त कर मामले की जांच कर उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।


अपनी मेहनत और समर्पण से बड़वानी बन रहा देश में कृषि, उद्यमिता एवं नवाचार का उदाहरण : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
निर्वाचन तैयारियां एवं स्वीप गतिविधियां तेज
मुख्यमंत्री डॉ. यादव से मिले पारस डिफेंस एंड स्पेस टेक्नोलॉजीस कम्पनी के पदाधिकारी
सिक्किम टनल हादसा: मृतक मजदूरों के परिजनों को मुआवजे का ऐलान
विपक्ष के प्रदर्शन के बीच पुलिस की कार्रवाई, राहुल-अखिलेश हिरासत में