राहुल गांधी की गिरफ्तारी पर छतरपुर में कांग्रेस का उग्र प्रदर्शन, पीएम मोदी और शिक्षा मंत्री का फूंका पुतला
बारिश में भी नहीं थमा विरोध, जंतर-मंतर लाठीचार्ज के विरोध में कांग्रेस का शक्ति प्रदर्शन
छतरपुर। दिल्ली के जंतर-मंतर पर छात्रों के साथ कथित लाठीचार्ज और लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी की गिरफ्तारी के विरोध में छतरपुर में कांग्रेस ने जोरदार प्रदर्शन किया। जिला कांग्रेस, ब्लॉक कांग्रेस, यूथ कांग्रेस और एनएसयूआई के कार्यकर्ताओं ने छत्रसाल चौक पर एकत्र होकर केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी तथा केंद्रीय शिक्षा मंत्री धर्मेंद्र प्रधान का पुतला दहन किया।
बारिश के बीच भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं का विरोध जारी रहा। प्रदर्शनकारियों ने आरोप लगाया कि छात्रों की आवाज दबाने और विपक्ष को निशाना बनाने का प्रयास किया जा रहा है। कांग्रेस नेताओं ने केंद्र सरकार से राहुल गांधी की गिरफ्तारी की निंदा करते हुए लोकतांत्रिक मूल्यों की रक्षा करने की मांग की।
प्रदर्शन के दौरान जिला महामंत्री संतोष तिवारी, प्रदेश सचिव अनीश खान, प्रवक्ता सियाराम रावत, जिला उपाध्यक्ष आदित्य सिंह, ब्लॉक अध्यक्ष अवधेश सोनाकिया, यूथ कांग्रेस अध्यक्ष मानवेन्द्र सिंह, विधानसभा अध्यक्ष कपिल रिछारिया, पार्षद शिव सिंह यादव, डॉ. आर.बी. राजपूत, आदर्श रावत, हरनारायण यादव, विशाल शर्मा, रमेश दुबे, देवेंद्र अरजरिया, सुमित चौरसिया, सचिन चौहान और मुकेश रावत सहित बड़ी संख्या में कांग्रेस कार्यकर्ता मौजूद रहे।
विशेष बात यह रही कि पुलिस के मौके पर पहुंचने से पहले ही कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुतला दहन कर दिया। पुलिस पहुंची तो जलते पुतले पर पानी डालकर स्थिति को नियंत्रित किया।
कानून-व्यवस्था बनाए रखने के लिए सीएसपी अरुण सोनी के नेतृत्व में सिटी कोतवाली और सिविल लाइन थाना पुलिस का बल तैनात रहा। पुलिस की मौजूदगी में प्रदर्शन शांतिपूर्ण ढंग से संपन्न हुआ।


राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
नशे के खिलाफ चंदला पुलिस का जनजागरण अभियान, युवाओं से किया नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान
विक्षिप्त ब्राह्मण को मांस खिलाकर वीडियो बनाने का आरोप, चंदला थाने पहुंचे समाज के लोग
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार