रोजगार के क्षेत्र में छतरपुर का दम, नौवीं बार कलेक्टर पार्थ जैसवाल को मिला प्रशंसा पत्र
युवा संगम कार्यक्रम में उत्कृष्ट प्रदर्शन, प्रदेश में छतरपुर ने हासिल की चौथी रैंक
छतरपुर। रोजगार और स्वरोजगार के क्षेत्र में लगातार उत्कृष्ट प्रदर्शन करते हुए छतरपुर जिले ने एक और उपलब्धि अपने नाम की है। युवा संगम कार्यक्रम के तहत जून 2026 में आयोजित रोजगार, स्वरोजगार एवं अप्रेंटिस मेले में उल्लेखनीय कार्य के लिए जिले ने पूरे मध्यप्रदेश में चौथा स्थान प्राप्त किया है। इस उपलब्धि पर मध्यप्रदेश के रोजगार आयुक्त गिरीश शर्मा ने कलेक्टर पार्थ जैसवाल को लगातार नौवीं बार प्रशंसा पत्र भेजकर उनके नेतृत्व में किए गए कार्यों की सराहना की है।
रोजगार आयुक्त ने जिला रोजगार अधिकारी एस.के. जैन को भी उनके उत्कृष्ट कार्य के लिए प्रशंसा पत्र प्रदान किया है। कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने इस सफलता का श्रेय संबंधित अधिकारियों एवं कर्मचारियों के सामूहिक प्रयासों को देते हुए सभी को बधाई दी और भविष्य में भी इसी तरह बेहतर प्रदर्शन करने के लिए प्रोत्साहित किया।
गौरतलब है कि इससे पहले अगस्त, सितंबर, नवंबर और दिसंबर 2025 तथा फरवरी, मार्च, अप्रैल और मई 2026 में भी छतरपुर जिले को उत्कृष्ट प्रदर्शन के लिए प्रशंसा पत्र प्राप्त हो चुके हैं। जून 2026 की इस उपलब्धि के साथ कलेक्टर पार्थ जैसवाल को कुल नौवीं बार रोजगार आयुक्त की ओर से प्रशंसा पत्र मिला है, जो जिले के रोजगार और कौशल विकास के क्षेत्र में लगातार बेहतर प्रदर्शन का प्रमाण माना जा रहा है।


देश में UCC लागू करने वाले राज्यों की सूची में शामिल हुआ मध्य प्रदेश, विधानसभा से बिल पास
राहुल गांधी का बड़ा विरोध प्रदर्शन, पीएम आवास के बाहर रातभर धरने का ऐलान
कांग्रेस नेताओं का प्रदर्शन, राहुल गांधी के साथ सरकार के खिलाफ जोरदार विरोध
जेल से बाहर आते ही बनाई गैंगस्टर स्टाइल रील, रीवा पुलिस ने दबोचकर उतारा 'बॉस' का भूत
दो महीने पहले हुई थी शादी, मायके में नवविवाहिता ने दी जान