विक्षिप्त ब्राह्मण को मांस खिलाकर वीडियो बनाने का आरोप, चंदला थाने पहुंचे समाज के लोग
धार्मिक भावनाएं आहत होने का आरोप, दोषियों पर कड़ी कार्रवाई की मांग; पुलिस ने शुरू की जांच
दबंग मीडिया | छतरपुर
छतरपुर जिले के चंदला थाना क्षेत्र में एक कथित वीडियो को लेकर विवाद गहरा गया है। आरोप है कि मानसिक रूप से अस्वस्थ (विक्षिप्त) एक ब्राह्मण व्यक्ति को कथित तौर पर मांस खिलाकर उसका वीडियो बनाया गया और सोशल मीडिया पर वायरल किया गया। घटना के सामने आने के बाद ब्राह्मण समाज में आक्रोश फैल गया।
मामले को लेकर पीड़ित के परिजन एवं ब्राह्मण समाज के लोग बड़ी संख्या में चंदला थाना पहुंचे और संबंधित व्यक्ति के विरुद्ध शिकायत दर्ज कराते हुए सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की। समाज के प्रतिनिधियों का कहना है कि इस घटना से उनकी धार्मिक भावनाएं आहत हुई हैं और दोषियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई की जानी चाहिए।
शिकायत के बाद पुलिस ने मामला संज्ञान में लेते हुए जांच शुरू कर दी है। अधिकारियों का कहना है कि सभी तथ्यों और वायरल वीडियो की जांच के बाद आगे की वैधानिक कार्रवाई की जाएगी।


राशिफल 22 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
किसान अब उन्नत तकनीक की ओर अग्रसर, पैडी ट्रांसप्लांटर विधि से धान रोपाई
नशे के खिलाफ चंदला पुलिस का जनजागरण अभियान, युवाओं से किया नशामुक्त समाज बनाने का आह्वान
विक्षिप्त ब्राह्मण को मांस खिलाकर वीडियो बनाने का आरोप, चंदला थाने पहुंचे समाज के लोग
मध्यप्रदेश पुलिस का नशे के विरुद्ध सख्त प्रहार