100 बड़े बिजली बकायेदारों पर विभाग की सख्ती, वसूली अभियान ने पकड़ी रफ्तार
बिल जमा नहीं करने वालों के कटेंगे कनेक्शन, कुर्की सहित कानूनी कार्रवाई की तैयारी
कार्यपालन अभियंता रामनिवास गुर्जर ने अधिकारियों को दिए सख्त निर्देश, रोज हो रही समीक्षा
खजुराहो। राजस्व वसूली को लेकर मध्य प्रदेश विद्युत वितरण कंपनी ने खजुराहो विद्युत संभाग में बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान तेज कर दिया है। संभाग के 100 बड़े विद्युत बकायेदारों को चिन्हित कर उनके विरुद्ध सख्त कार्रवाई शुरू कर दी गई है। बकाया राशि जमा नहीं करने वाले उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काटे जा रहे हैं, वहीं आवश्यकता पड़ने पर कुर्की एवं विद्युत अधिनियम के तहत वैधानिक कार्रवाई भी की जाएगी।
कार्यपालन अभियंता रामनिवास गुर्जर लगातार विभिन्न वितरण केंद्रों की समीक्षा बैठकें लेकर वसूली अभियान की प्रगति का जायजा ले रहे हैं। उन्होंने सहायक यंत्रियों, कनिष्ठ यंत्रियों एवं राजस्व अमले को स्पष्ट निर्देश दिए हैं कि प्रत्येक बड़े बकायेदार से निर्धारित लक्ष्य के अनुरूप प्रभावी वसूली सुनिश्चित की जाए।
श्री गुर्जर ने कहा कि जिन उपभोक्ताओं को बार-बार नोटिस और सूचना देने के बावजूद बकाया राशि जमा नहीं की जा रही है, उनके विरुद्ध बिजली कनेक्शन विच्छेदन, कुर्की तथा विद्युत अधिनियम के प्रावधानों के तहत कठोर कार्रवाई की जाएगी। उन्होंने दो टूक कहा कि राजस्व वसूली विभाग की सर्वोच्च प्राथमिकता है और इसमें किसी भी स्तर पर लापरवाही बर्दाश्त नहीं की जाएगी।
विद्युत वितरण कंपनी ने सभी बकायेदार उपभोक्ताओं से समय रहते अपना बकाया बिजली बिल जमा करने की अपील की है, ताकि अनावश्यक कानूनी कार्रवाई और विद्युत आपूर्ति बंद होने जैसी स्थिति से बचा जा सके। विभाग का विशेष वसूली अभियान आगामी दिनों में और अधिक सघन रूप से जारी रहेगा।


राशिफल 23 जुलाई 2026: जानिए आज का दिन आपके लिए कैसा रहेगा
कृषि, पशुपालन और उद्यम से जुड़ी धरमजयगढ़ की महिलाएं अब स्थानीय बीजों और अनाजों से बना रहीं राखियां
विष्णुभोग चावल बना जीपीएम जिले का गौरव
रेल यात्रियों और मासूम बच्चों की सुरक्षा के प्रति जीआरपी की संवेदनशीलता का उत्कृष्ट उदाहरण
नशे से दूरी है ज़रूरी 2.0" अभियान को प्रदेशभर में मिल रहा जनसमर्थन