जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल का एक हिस्सा गिरा, दो मरीजों की मौत
जमशेदपुर । झारखंड के जमशेदपुर जिले से एक बड़े हादसे की खबर सामने आई है। यहां एक हॉस्पिटल की बिल्डिंग का एक हिस्सा गिर गया। इससे एक महिला सहित 4 मरीज मलबे में दब गए। मिली जानकारी के अनुसार यह हादसा जमशेदपुर के महात्मा गांधी मेमोरियल मेडिकल कॉलेज अस्पताल में हुआ। इस घटना से पूरे अस्पताल में अफरा तफरी का माहौल बन गया। अस्पताल प्रबंधन और स्थानीय प्रशासन की मदद से रेस्क्यू ऑपरेशन शुरू कर दिया गया है। बिल्डिंग गिरने की घटना में दो मरीजों की मौत हो गई। मलबे के नीचे से दो मरीजों को सकुशल निकला गया, वहीं दो मरीज का शव मिला है।


दिल्ली मेट्रो यात्रियों के लिए जरूरी खबर, 16 स्टेशनों पर एंट्री-एग्जिट बंद
महंगाई और आर्थिक संकट के बीच पाकिस्तान में गरीबी का बढ़ता ग्राफ
हादसों पर हाईकोर्ट की तीखी टिप्पणी, आवारा मवेशियों पर सरकार से पूछा- कब होगी कार्रवाई?
अखिलेश यादव और स्पीकर के बीच तीखी नोकझोंक, दोनों सदनों की कार्यवाही स्थगित