अमित शाह के विमान में आई तकनीकी खराबी, एकनाथ शिंदे ने दिया अपना चार्टर्ड प्लेन, गृह मंत्री अपने परिवार समेत गुजरात हुए रवाना
मुंबई। दो दिवसीय दौरे पर मुंबई पहुंचे केंद्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने राज्य के राजनीतिक हालात की समीक्षा की। उन्होंने भाजपा महासचिव विनोद तावड़े, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस और उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे के साथ मराठा आरक्षण के मुद्दे पर भी चर्चा की। इसके बाद, वह मुंबई में लालबागचा राजा के दर्शन, मुख्यमंत्री देवेंद्र फडणवीस के वर्षा बंगले पर गणपति बप्पा के दर्शन, दोपहर में मंत्री आशीष शेलार के बांद्रा पश्चिम मंडल में भी दर्शन के लिए गए। इसके बाद वे अपने परिवार समेत मुंबई से गुजरात के लिए रवाना हो गए। मुंबई में अपने दो दिवसीय दौरे को पूरा करने के बाद, वह शनिवार शाम को गुजरात के लिए रवाना हुए। जानकारी के अनुसार जब गृह मंत्री शाह अपना मुंबई दौरा पूरा करने के बाद, मुंबई हवाई अड्डे पर पहुंचे, तो उनसे कहा गया कि उनके सरकारी विमान में तकनीकी खराबी है। जैसे ही अमित शाह के विमान में खराबी की सूचना उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे को मिली, उपमुख्यमंत्री शिंदे ने अमित शाह से अनुरोध किया कि वे उनका विमान गुजरात ले जाएँ। जिसके बाद अमित शाह अपने परिवार समेत एकनाथ शिंदे के चार्टर्ड विमान से गुजरात के लिए रवाना हो गए।


PM मोदी बोले- जनता चाहती है बदलाव, केरल में कांग्रेस पर बड़ा वार
रायपुर, बिलासपुर और गोंदिया रूट की ट्रेन सेवा फिर शुरू
चीन पर टेक्नोलॉजी नकेल, US ने पेश किया MATCH एक्ट
मिडिल ईस्ट तनाव बढ़ा: कुवैत की तेल रिफाइनरी फिर बनी निशाना
सिलेंडर संकट में धोखा, एजेंसी कर्मचारी 30 गैस सिलेंडर लेकर भागा