‘वो मेरे लिए पिता समान’, सलमान की एक्स गर्लफ्रेंड सोमी अली ने की सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआ
बॉलीवुड के दिग्गज स्क्रिप्ट राइटर और सलमान खान के पिता सलीम खान मुंबई के लीलावती अस्पताल में भर्ती हैं। डॉक्टर्स की टीम लगातार उनकी सेहत की निगरानी कर रही है। मीडिया रिपोर्ट्स के मुताबिक, सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। पूरा खान परिवार लगातार अस्पताल के चक्कर लगा रहा है। जबकि फैंस लगातार सलीम खान के जल्द स्वस्थ होने की दुआ कर रहे हैं। इस बीच अब सलमान खान की एक्स गर्लफ्रेंड व एक्ट्रेस सोमी अली ने सलीम खान के लिए एक पोस्ट किया है, इसमें उन्होंने सलीम खान को अपने पिता समान बताते हुए उनके जल्द स्वस्थ होने की दुआ की है।
वो मेरे लिए शब्दों से कहीं अधिक
सोमी अली ने सलीम खान की सलमा खान और हेलन के साथ एक तस्वीर साझा की है। इसके साथ ही उन्होंने एक लंबा इमोशनल नोट भी लिखा है। इसमें उन्होंने लिखा, 'यह सुनकर मेरा दिल बैठ गया कि सलीम खान को अस्पताल में भर्ती कराया गया है।पूरी दुनिया के लिए, वो एक बड़े और मशहूर राइटर हैं, जिन्होंने अमिताभ बच्चन जैसे सितारों को पहचान देने में मदद की और शोले जैसी शानदार फिल्में बनाई। मेरे लिए वो एक पिता समान थे। उनके घर में रहते हुए, मुझे बेटी की तरह प्यार मिला, मुझे खाने पर साथ बैठाया गया, आस्था को लेकर चर्चाओं में मुझे शामिल किया गया, जहां सभी धर्मों का सम्मान और आदर किया जाता था।उन्होंने मुझे सिखाया कि भगवान सिद्धांतों से कहीं बड़े हैं और कहानी सुनाते समय ड्रामा के पीछे हमेशा सच्चाई छिपी होनी चाहिए। उनकी प्रतिभा ने सिनेमाई इतिहास रचा। उनकी मानवता ने लोगों को प्रेरित किया। मैं उनकी शक्ति और जल्द ठीक होने की दुआ करती हूं। वो मेरे लिए शब्दों से कहीं अधिक अहम हैं।'
11 बजे जारी होगा नया हेल्थ बुलेटिन
सलीम खान को मंगलवार की सुबह लीलावती अस्पताल के आईसीयू में भर्ती कराया गया था। सलीम खान को शरीर में सूजन की शिकायत थी।। उनकी तबीयत बिगड़ने की खबर मिलते ही सलमान खान समेत परिवार के सदस्य तुरंत अस्पताल पहुंचे। देर रात ऐसी खबरें आईं कि सलीम खान को वेंटिलेटर पर रखा गया है। वहीं परिवार के सदस्यों का लगातार अस्पताल पहुंचना जारी है। अब दिन के 11 बजे डॉक्टर्स सलीम खान का हेल्थ बुलेटिन जारी करेंगे। वहीं खबरें हैं कि सलमान खान की टीम भी एक स्टेटमेंट जारी कर सकती है।


बिहार में राजनीतिक हलचल: 15 तारीख को नए सीएम का शपथ ग्रहण, प्रधानमंत्री की मौजूदगी की चर्चा
मामले में अदालत का अहम हस्तक्षेप, गिरफ्तारी पर ब्रेक
ट्रैफिक नियमों का सख्त संदेश, दुर्ग में बड़ी कार्रवाई
श्रमिकों का उग्र प्रदर्शन, नोएडा में हिंसा—5 वाहन जलाए, दिल्ली पुलिस हाई अलर्ट पर
स्पिन के साथ पेस का ट्विस्ट, क्रुणाल की स्मार्ट रणनीति