सीएम हेल्पलाइन 1076 बनी आमजन की भरोसेमंद साथी
रायपुर : सीएम हेल्पलाइन 1076 यह सुनिश्चित करती है कि छत्तीसगढ़ राज्य के आम नागरिकों की प्रत्येक शिकायत का त्वरित, पारदर्शी एवं जवाबदेही के साथ निराकरण किया जाए। छत्तीसगढ़ सरकार की सीएम हेल्पलाइन 1076 आम नागरिकों की समस्याओं के त्वरित और प्रभावी समाधान का भरोसेमंद माध्यम बनकर उभर रही है। हेल्पलाइन के माध्यम से लोगों की शिकायतों का समयबद्ध निराकरण सुनिश्चित किया जा रहा है, जिससे शासन के प्रति आमजन का विश्वास लगातार मजबूत हो रहा है। बालोद जिले के गुण्डरदेही विकासखंड के ग्राम बेलौदी के एक श्रमिक को इसका प्रत्यक्ष लाभ मिला, जहां चार माह से लंबित मजदूरी का भुगतान शिकायत दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर कर दिया गया।
चार माह से मजदूरी नहीं मिलने से बढ़ी थी परेशानी
ग्राम बेलौदी के स्वास्थ्य केंद्र में मजदूरी दर पर कार्यरत भृत्य छत्रपाल साहू को पिछले चार महीनों से मजदूरी का भुगतान नहीं मिला था। लगातार भुगतान नहीं होने के कारण उन्हें आर्थिक कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा था। उन्होंने स्थानीय स्तर पर भी अपनी समस्या के समाधान के प्रयास किए, लेकिन अपेक्षित परिणाम नहीं मिला।
इंस्टाग्राम से मिली जानकारी, एक कॉल में दर्ज हुई शिकायत
इसी दौरान छत्रपाल साहू को सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म इंस्टाग्राम के माध्यम से छत्तीसगढ़ सरकार की सीएम हेल्पलाइन 1076 की जानकारी मिली। उन्होंने तत्काल हेल्पलाइन पर कॉल कर अपनी शिकायत दर्ज कराई। शिकायत दर्ज होते ही संबंधित विभाग ने मामले को गंभीरता से लेते हुए त्वरित कार्रवाई की।
24 घंटे के भीतर खाते में पहुंची पूरी मजदूरी
विभागीय कार्रवाई के परिणामस्वरूप शिकायत दर्ज होने के मात्र 24 घंटे के भीतर छत्रपाल साहू के बैंक खाते में चार माह की लंबित मजदूरी की पूरी राशि अंतरित कर दी गई। समय पर भुगतान मिलने से उन्हें आर्थिक राहत मिली और शासन की त्वरित कार्यप्रणाली पर उनका विश्वास और मजबूत हुआ।
सीएम हेल्पलाइन ने मेरी बड़ी परेशानी दूर कर दी
छत्रपाल साहू ने बताया कि वे कई महीनों से मजदूरी भुगतान के लिए परेशान थे, लेकिन सीएम हेल्पलाइन 1076 पर शिकायत दर्ज कराने के केवल 24 घंटे के भीतर उनकी समस्या का समाधान हो गया। उन्होंने मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय एवं राज्य सरकार के प्रति आभार व्यक्त करते हुए कहा कि यह व्यवस्था आम नागरिकों के लिए अत्यंत उपयोगी और भरोसेमंद है, जिससे घर बैठे समस्याओं का त्वरित समाधान मिल रहा है।
अन्य नागरिकों से भी हेल्पलाइन का लाभ लेने की अपील
छत्रपाल साहू ने नागरिकों से अपील की कि यदि वे किसी भी शासकीय समस्या का सामना कर रहे हैं, तो बिना संकोच सीएम हेल्पलाइन 1076 पर अपनी शिकायत दर्ज करें।


महिला एशियन चैंपियनशिप की तैयारियों को लेकर मंत्री सारंग नाथुबरखेड़ा अंतरराष्ट्रीय स्पोर्ट्स कॉम्पलेक्स का किया निरीक्षण
समान नागरिक संहिता को व्यापक जनसमर्थन
माँ चन्द्रहासिनी आरोग्य धाम बनेगा जनसेवा का नया केंद्र : वित्त मंत्री ओपी चौधरी
धमतरी जिले में 200 एकड़ से बढ़ाकर 600 एकड़ तक औषधीय खेती के विस्तार का लक्ष्य
मध्यप्रदेश पुलिस की साइबर अपराधियों पर लगातार कार्रवाई