छतरपुर। गुप्त नवरात्रि के उपलक्ष्य में सीताराम कालोनी स्थित माँ काली माता मंदिर में पत्रकार कल्याण परिषद के प्रदेश प्रभारी एवं दैनिक परिहार गर्जना के संपादक रामबाबू सिंह परिहार द्वारा विशेष अनुष्ठान किया जा रहा है। यह कार्यक्रम 15 जुलाई से प्रारंभ है जिसका समापन 23 जुलाई को होगा। इस दौरान महालक्ष्मी की विशेष आराधना की जा रही है।

श्री परिहार ने बताया कि संयोग से गुप्त नवरात्रि के दौरान ही 18 जुलाई को रामराज राजेश्वर हनुमान जी की प्राण प्रतिष्ठा का 5वां वार्षिक उत्सव समारोह हो रहा है। इस उपलक्ष्य में जहां हर वर्ष की तरह इस वर्ष भी रामराज राजेश्वर हनुमान जी की विशेष पूजा अर्चना की जायेगी वहीं हवन पूजन के साथ विशाल भंडारे एवं कन्याभोज का कार्यक्रम सम्पन्न होगा। श्री परिहार ने 18 जुलाई को हो रहे भंडारे एवं कन्याभोज में श्रद्धालुओं एव कन्याओं से शामिल होने का आग्रह किया है।