सीसीटीवी से खुला बाइक चोरी का राज, भेरूंदा पुलिस ने कुछ ही घंटों में बरामद की मोटरसाइकिल
सीसीटीवी से खुला बाइक चोरी का राज, भेरूंदा पुलिस ने कुछ ही घंटों में बरामद की मोटरसाइकिल
भेरूंदा। भेरूंदा पुलिस ने मोटरसाइकिल चोरी के एक मामले का त्वरित खुलासा करते हुए चोरी गई बाइक बरामद कर ली है। मामले में पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध बालक को अभिरक्षा में लेकर वैधानिक कार्रवाई की है।
पुलिस के अनुसार, जोगला निवासी भगवत हरियाले ने शिकायत दर्ज कराई थी कि 15 जुलाई 2026 की सुबह उनकी टीवीएस स्टार सिटी (एमपी 04 एमपी 4860) मोटरसाइकिल, जो डॉक्टर राय के मकान के सामने खड़ी थी, अज्ञात व्यक्ति चोरी कर ले गया। काफी तलाश के बाद भी वाहन नहीं मिलने पर भेरूंदा थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई गई, जिस पर भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत मामला पंजीबद्ध कर जांच शुरू की गई।
मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक सोनाक्षी सक्सेना के निर्देश पर चोरी गई संपत्ति की बरामदगी और आरोपी की गिरफ्तारी के लिए विशेष टीम गठित की गई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक एवं एसडीओपी रोशन जैन के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी भेरूंदा के नेतृत्व में पुलिस टीम ने घटनास्थल और आसपास के सीसीटीवी फुटेज खंगाले, जिससे संदिग्ध की पहचान हो सकी।
मुखबिर की सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने एक विधि-विरुद्ध बालक को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में उसने चोरी की वारदात स्वीकार कर ली। उसकी निशानदेही पर शासकीय कॉलेज भेरूंदा की दीवार के पीछे छिपाकर रखी गई करीब 50 हजार रुपये मूल्य की चोरी गई मोटरसाइकिल बरामद कर ली गई।
इस कार्रवाई में प्रधान आरक्षक लोकेश रघुवंशी, प्रधान आरक्षक मुकेश और आरक्षक रविंद्र की भूमिका सराहनीय रही। पुलिस ने विधि-विरुद्ध बालक के विरुद्ध नियमानुसार आगे की वैधानिक कार्रवाई की है।


प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त