100 साल पुराने राधा-कृष्ण मंदिर से 50 किलो बजनी अष्टधातु का कलश चोरी, ग्रामीणों में आक्रोश
आस्था पर वार: मंदिर का शिखर हुआ सूना, पुलिस से जल्द खुलासे की मांग
छतरपुर। सिविल लाइन थाना क्षेत्र अंतर्गत ग्राम पंचायत बगौता स्थित करीब 100 वर्ष पुराने राधा-कृष्ण मंदिर में चोरी की सनसनीखेज वारदात सामने आई है। अज्ञात चोर मंदिर के शिखर पर लगा लगभग 50 किलो वजनी अष्टधातु धातु का कलश चोरी कर ले गए। घटना के बाद पूरे गांव में आक्रोश और मायूसी का माहौल है।
ग्रामीण हेमेन्द्र चंदेल ने बताया कि यह मंदिर केवल बगौता ही नहीं, बल्कि आसपास के कई गांवों के लोगों की आस्था का प्रमुख केंद्र है। वर्षों से मंदिर के शिखर पर स्थापित कलश श्रद्धालुओं की आस्था का प्रतीक था, जिसे चोर रात के अंधेरे में उखाड़कर ले गए।
ग्रामीणों का कहना है कि धार्मिक स्थल को निशाना बनाना केवल चोरी नहीं, बल्कि लोगों की धार्मिक भावनाओं को आहत करने वाली घटना है। उन्होंने पुलिस प्रशासन से आरोपियों की जल्द गिरफ्तारी कर चोरी हुए कलश की बरामदगी की मांग की है।
घटना की सूचना मिलने के बाद क्षेत्र में चर्चा का माहौल है। ग्रामीणों ने मंदिर की सुरक्षा व्यवस्था मजबूत करने और धार्मिक स्थलों पर नियमित पुलिस गश्त बढ़ाने की भी मांग की है। वहीं पुलिस मामले की जांच में जुट गई है।


प्रत्येक विधानसभा में खुलेगी "कृषि यंत्र किराये की दुकान"
राष्ट्र निर्माण में सक्रिय भूमिका निभाना जागरूक नागरिक की पहचान : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
अनशन समाप्त करने को तैयार सोनम वांगचुक, सरकार के सामने रखी बड़ी शर्त