उड़ान से पहले ईरानी विमान हुआ तबाह, भारत आने वाला था—अमेरिका की भूमिका पर सवाल
US Airstrike in Iran: ईरान का एक जहाज (Mahan Air) मदद के लिए भारत आने वाला था. इस दौरान अमेरिका ने उस पर हवाई हमला कर दिया, जिसकी वजह से जहाज क्षतिग्रस्त हो गया. ईरानी अधिकारियों ने दावा किया कि जिस जहाज पर हमला किया गया है. उस विमान को 1 अप्रैल को नई दिल्ली के लिए उड़ान भरनी थी. हालांकि, ईरान के इस दावे को लेकर अमेरिकी अधिकारियों ने कोई बयान जारी नहीं किया है.ईरानी सूत्रों के हवाले से बताया कि भारत जा रहे एक ईरानी नागरिक विमान को अमेरिका ने निशाना बनाया है. अमेरिका ने मशहद एयरपोर्ट पर खड़े विमान पर हवाई हमला किया है, जो भारत जाने वाला था. विमान सहायता सामग्री लेने के लिए 1 अप्रैल की सुबह 4 बजे दिल्ली पहुंचता.
अमेरिका ने कहां किया हमला?
ईरान के रजावी खुरासान प्रांत के मशहद में अंतरराष्ट्रीय मशहद एयरपोर्ट है. जो सैन्य और नागरिकों दोनो के लिए इस्तेमाल किया जाता है. सूत्रों की मानें तो जंग शुरू होने के बाद से ही यह एयरपोर्ट अमेरिकी सैनिकों के निशाने पर था. जिस पर सोमवार को अमेरिका ने हमला कर विमान को क्षतिग्रस्त कर दिया. विमान 1 अप्रैल को दिल्ली आने वाला था. लेकिन उससे पहले ही अमेरिका ने एयरस्ट्राइक कर उड़ा दिया.
विमान 1 अप्रैल को आने वाला था भारत
महान एयरलाइन्स एक निजी कंपनी की ईरानी एयरलाइन है, जो कई देशों में उड़ाने संचालित करती है. जिसमेमं पश्चिम एशिया, मध्य एशिया, दक्षिण एशिया, दक्षिणपूर्व एशिया और पूर्वी एशिया शामिल है. जंग की वजह से ईरान की हालत काफी खराब हो गई है. इसलिए मदद के लिए भारत से गुहार लगाई थी. भारत ने 18 मार्च को भी ईरान की मदद के लिए चिकित्सा सामग्री भेजी थी. 1 अप्रैल को फिर ईरानी विमान मदद के लिए भारत आने वाला था, लेकिन अमेरिका ने उड़ान भरने से पहले ही उड़ा दिया.


गुजरात को मिला नया सांस्कृतिक तोहफा: पीएम मोदी ने खोला सम्राट संप्रति म्यूजियम
TMC छोड़ BJP में जाएंगे लिएंडर पेस? चुनाव से पहले बड़ा सियासी दांव
तेल खरीद पर सियासत: राहुल बोले—ट्रंप की अनुमति के बिना फैसला नहीं, पीएम पर निशाना
आंध्र में दिल दहला देने वाला मामला: शादीशुदा सैनिक ने महिला की हत्या की, पुलिस जांच जारी