शहर के टिकरापारा इलाके में लगातार हो रही दोपहिया वाहन चोरी से परेशान पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। चोरों की तलाश में लगी पुलिस टीम की निगाह गोकुलनगर शराब भट्टी पर लगी थी। इसी दौरान डूंडा गांव निवासी गोवर्धन दास उर्फ विक्की खडी दोपहिया वाहन का लाक तोड़ते रंगे हाथ पकड़ा गया। पूछताछ में उसने अपने चार अन्य साथियों के साथ मिलकर दो दर्जन से अधिक दोपहिया चोरी करना कबूल किया। पुलिस ने पांचों आरोपितों के कब्जे से 22 दोपहिया वाहन बरामद कर लिया।

टिकरापारा पुलिस थाना प्रभारी दुर्गेश रावटे ने बताया कि इलाके में जनवरी महीने से लगातार वाहन चोरी की शिकायत को एसएसपी संतोष सिंह ने गंभीरता से लेते हुए अधिकारियों चोरी गए वाहनों को जब्त कर आरोपितों को गिरफ्तार करने के निर्देश दिए थे।

इसी कड़ी में पुलिस टीम ने घटना स्थल के आसपास लगे सीसीटीवी कैमरे को खंगालकर फुटेज के आधार पर पुराने चोरी के मामले में गिरफ्तार आरोपितों की जानकारी ली। मुखबीर से मिली सूचना पर सादी वर्दी में जवानों को अलग-अलग जगह पर तैनात कर नजर रखने कहा गया।

गुरूवार को गोकुल नगर शराब दुकान के पास शातिर चोर भाटापारा, डूंडा के गोवर्धन दास मानिकपुरी उर्फ विक्की (24) को खड़े दोपहिया वाहन का लाक तोड़ते देख जवानों ने पकड़ने की कोशिश की तो वह वाहन छोड़कर भागने लगा लेकिन घेराबंदी में फंस गया।

थाने लाकर कड़ाई से पूछताछ करने पर उसने डूंडा निवासी तारेंद्र साहू(23), तेजराम साहू(23),सेजबहार नीम चौक के मोनू बंजारे(18) और भाठापारा,सेजबहार के रोशन साहू(22) के साथ मिलकर अलग-अलग स्थानों से दो दर्जन से अधिक दोपहिया वाहन वाहन चोरी कर बेचना बताया।विक्की की निशानदेही पर उसके चारों साथियों को गिरफ्तार कर लिया।

ये वाहन बरामद

जब्त किए गए दोपहिया वाहनों में सीडी डीलक्स ब्लैक रेड सीजी 04 केएस 0139 MBLHA1EWD9G06708, हीरो स्पलेंडर ब्लैंक ब्लू सीजी 04 केएस 9741 HA10EFJDHE75214 MBLHA10HMDHE07997, डिलक्स रेड ब्लैक सीजी 04 एचएम 5272 HA11EPJ9L07253 MBLHAR 058J9L06909 ,हीरो स्पलेंडर सीजी 04 एचए 1552 HA10ELDHM82004 MBLHA10A3DHM49598,स्पलेंडर प्लस HA10ELD9L14863 MBLHA10A9D9M0010, स्पलेण्डर प्लस HA10EAAHCB1868 MBLHA10EJAHC49830, पैशन प्लस सीजी 11 सीए 7666 HA10EBA9110012 MBLHA10ELA9108506, बजाज प्लेटिना सीजी 04 सीएम 8552, बजाज पलसर सीजी 04 एलजी 1133 DHZWGJ93097 MD2A11CZ5GWJ28141, एचएफ डीलक्स सीजी 04 एलटी 6622 HA11ENKHF24025 MBLHAW020KHF09906, हीरो होंडा पैशन सीजी 0 7 एलएच 1026 07E08M40417 07E09C11308, हीरो होंडा पैशन प्लस सीजी 04 सीएफ 4143 04F08M07748 04F0907542, स्पलेंडर प्रो HA10ECD9D14015 MBLHA10ASD9906401, एचएफ डिलक्स रेड ब्लेक सीजी 04 एमवी 5009 HA11EMK9F30241 MBLHC020K9F25936, सीबी साइन ब्लैक सीजी 04 एमबी 5135 JC65E72014057 ME4JC65BAJ7005005, पल्सर 150 सीजी 07 एलके 8638 DHGBNH62495 HD2DHDHZZCH24344, एचएफ डिलक्स HA11ENKHJ16985 MBLHAE027KHJ06485, स्पलेंडर प्लस सीजी 04 एनसी 5219 HA11EVLHG03311 MBLHAW116LHG03537, एक्टीवा 3 जी सफेद JF50EB2269469 ME4JF504JF8269847, एक्सेस 125 सीजी 04 ओवी0938 F486446610 ME4JF5074H217111, एक्टिवा DL10ST8497 JF50E75216241 MD8CF4CAHA8209382 और एक्टिवा सीजी 04 डीनाई 6635 JC44E1323171 ME4JC448DB8212229 शामिल है। पुलिस ने वाहन मालिकों से दस्तावेज दिखाकर कोर्ट के जरिए वाहन ले जाने की अपील की है।