2 नेवी हेलिकॉप्टर टकराए,10 की मौत
कुआलालंपुर। मलेशियाई नेवी के 2 हेलिकॉप्टर मंगलवार को हवा में टकरा गए। हादसे में 10 लोगों की मौत हो गई है। मलेशियाई नेवी ने बताया कि रॉयल मलेशियन नेवी परेड की रिहर्सल के दौरान यह हादसा हुआ। मारे गए सभी लोग नेवी के क्रू मेंबर्स थे। हादसा मंगलवार सुबह 9.30 बजे पेराक में लुमुत नेवल बेस पर हुआ। सभी शवों को लुमुत एयरबेस के अस्पताल भेजा गया है, जहां इनकी पहचान की जाएगी। न्यूज एजेंसी रॉयटर्स के मुताबिक, मरने वाले सभी लोगों की उम्र 40 साल से कम है।


एलपीजी संकट की आशंका से घबराकर लोगों ने बढ़ाई सिलेंडर बुकिंग: सरकार
सरसों की खरीदी के लिये भावांतर भुगतान योजना को मिली केन्द्र से स्वीकृति : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
राज्यपाल पटेल बोले– जनजातीय अंचल की तरक्की में खेत और किसान की सेहत अहम
बेहतर समन्वय से केन्द्र सरकार के मंत्रालयों से मिल रहा है पूरा सहयोग : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
LPG संकट का असर, सागर गैरें ने गैस छोड़ अपनाया इंडक्शन