अखिलेश का मोदी और योगी सरकार पर तंज, ‘डबल ब्लंडर’ सरकार
लखनऊ । उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ की सरकार काफी सक्रिय तरीके से काम कर रही है। किसान मामले को सुलझाने की पूरी कोशिशें हो रही हैं। वहीं दूसरी ओर विपक्ष अपना विरोध भी दर्ज करा रहा हैं। समाजवादी पार्टी के नेता और पूर्व सीएम अखिलेश यादव ने केंद्र और योगी सरकार पर निशाना साधा है। भाजपा डबल इंजन पर कटाक्ष करते हुए दोनों सरकार की नीतियों की ढोंग कहा हैं। अखिलेश यादव ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) नीत केंद्र और राज्य सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि भाजपा ‘डबल इंजन’ की सरकार नहीं, ‘डबल ब्लंडर’ (दोहरी गलतियों वाली) की सरकार है। सपा प्रमुख अखिलेश ने वंदे भारत ट्रेन की उस खबर को साझा किया जिसमें बताया कि ट्रेन को गोवा जाना था लेकिन वहां कल्याण चली गई। उन्होंने कहा, ‘‘भाजपा डबल इंजन की सरकार नहीं, डबल ब्लंडर की सरकार है। भाजपा ने देश की गाड़ी को भी गलत पटरी पर डाल दिया है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (16 फ़रवरी 2026)
श्रद्धा और आस्था का प्रमुख केंद्र है बाबा धाम: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय
जाज्वल्यदेव लोक महोत्सव एवं एग्रीटेक कृषि मेला 2026 का भव्य समापन
सरगुजा ओलंपिक के जिला स्तरीय आयोजनों में 10,577 खिलाड़ियों ने की भागीदारी
मुख्यमंत्री डॉ. यादव ने भोपाल के प्राचीन बड़वाले महादेव मंदिर पहुंचकर की पूजा-अर्चना