एटीसी टेलीकॉम ने वीआई में हिस्सेदारी 1,840 करोड़ में बेची
नई दिल्ली । एटीसी टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर ने दूरसंचार कंपनी वोडाफोन-आइडिया (वीआईएल) में अपनी पूरी 2.87 प्रतिशत हिस्सेदारी 1,840 करोड़ रुपये में बेच दी। अमेरिकन टॉवर कॉरपोरेशन (एटीसी) टेलीकॉम इन्फ्रास्ट्रक्चर वीआई के लिए सबसे बड़ी बुनियादी ढांचागत सेवा प्रदाता कंपनियों में से है। एनएसई पर उपलब्ध सौदे की जानकारी के अनुसार एटीसी टेलीकॉम ने वीआईएल में 2.87 प्रतिशत हिस्से यानी कुल 144 करोड़ शेयर बेचे। शेयरों का निपटान औसतन 12.78 रुपये प्रति शेयर की कीमत पर किया गया, जिससे पूरा सौदा 1,840.32 करोड़ रुपये का रहा। इस बीच सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस ने 49.12 करोड़ से अधिक शेयरों यानी वीआईएल में 0.98 प्रतिशत हिस्सेदारी का अधिग्रहण किया। शेयर 12.70 रुपये की औसत कीमत पर खरीदे गए। इस प्रकार सौदे का मूल्य 623.88 करोड़ रुपये रहा। हालांकि सिटीग्रुप ग्लोबल मार्केट्स मॉरीशस ने वीआईएल के 98.74 लाख शेयर 13.47 रुपये की दर पर बेचे। इस तरह सौदे का मूल्य 13.30 करोड़ रुपये का रहा।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (22 फ़रवरी 2026)
खाद्य मंत्री बघेल ने उपभोक्ता संरक्षण विषय पर दो दिवसीय कार्यशाला का किया शुभारंभ
मुख्यमंत्री विष्णु देव साय के जन्मदिवस पर लखनपुर में विशेष पूजा-अर्चना, मंत्री राजेश अग्रवाल ने मरीजों को बांटे फल
51 फीट की दिव्य वनवासी श्रीराम की प्रतिमा ग्वालियर से रवाना
"समृद्ध किसान-समृद्ध प्रदेश" के लक्ष्य को किया जा रहा है साकार : मुख्यमंत्री डॉ. यादव