सोने की चमक फीकी: 2210 रुपये की भारी गिरावट, युद्ध के बादल से बाजार में हलचल
इजराइल-ईरान के बीच बढ़ते तनाव और अमेरिकी फेडरल रिजर्व के ब्याज दरों को लेकर सख्त रुख के चलते सोने की घरेलू वायदा कीमतों में गिरावट देखी गई है. जो सोने के खरीदारों के लिए एक राहत की बात रही. हालांकि बीते महीनों में सोने ने निवेशकों को शानदार रिटर्न दिया है. जून 2025 में अब तक सोने में 3 फीसदी की बढ़त दर्ज की गई है. अगर इस महीने भी सोना हरे निशान पर बंद हुआ तो यह लगातार छह महीने के ग्रोथ पे रहेगा .ऐसी ग्रोथ पिछले 75 सालों में केवल 13 बार देखने को मिली है.
20 साल में 1200 फीसदी उछाल
2005 में 7,638 रुपये प्रति 10 ग्राम से बढ़कर जून 2025 तक सोने की कीमत 1,00,000 रुपये के पार चली गई है, यानी करीब 1,200 फीसदी की बढ़त. इस दौरान चांदी भी पीछे नहीं रहा. पिछले 20 सालों में इसकी कीमतों में 668 फीसदी की छलांग लग चुकी है, और बीते तीन हफ्तों से यह 1 लाख रुपये प्रति किलो से ऊपर बनी हुई है.
आज के दाम: गिरावट के बावजूद मार्जिन हाई
21 जून को MCX वेबसाइट के आंकड़ों के मुताबिक, सोना 99,109 रुपये प्रति 10 ग्राम की कीमत पर ट्रेड किया, जबकि चांदी 1,06,224 रुपये/किलो पर रही. इंडियन बुलियन एसोसिएशन के मुताबिक, 24 कैरेट सोना 99,300 रुपये प्रति 10 ग्राम और 22 कैरेट 91,025 रुपये/10 ग्राम पर है. शुक्रवार यानी 20 जून को 24 कैरेट सोने की कीमत 1,01,510 रुपये प्रति 10 ग्राम थी यानी सोने की कीमत में 2210 रुपये की गिरावट देखने को मिली है. वहीं चांदी (999 फाइन) 1,06,770 रुपये प्रति किलो दर्ज की गई.
विशेषज्ञों का मानना है कि भू-राजनीतिक अनिश्चितता और बाजार में अस्थिरता के बीच सोना और चांदी ‘सेफ हेवन’ बने हुए हैं.
प्रमुख शहरों में सोने और चांदी के भाव
| शहर | सोना बुलियन (₹/10 ग्राम) | MCX सोना (₹/10 ग्राम) | चांदी बुलियन (₹/किलो) | MCX चांदी 999 (₹/किलो) |
|---|---|---|---|---|
| दिल्ली | ₹98,950 | ₹99,109 | ₹1,06,390 | ₹1,06,275 |
| मुंबई | ₹99,120 | ₹99,109 | ₹1,06,570 | ₹1,06,275 |
| कोलकाता | ₹98,990 | ₹99,109 | ₹1,06,430 | ₹1,06,275 |
| हैदराबाद | ₹99,280 | ₹99,109 | ₹1,06,740 | ₹1,06,275 |
| बेंगलुरु | ₹99,200 | ₹99,109 | ₹1,06,660 | ₹1,06,275 |
| चेन्नई | ₹99,410 | ₹99,109 | ₹1,06,880 | ₹1,06,275 |
नोट: उपभोक्ताओं को यह ध्यान रखना चाहिए कि रिटेल ज्वेलर्स इन रेट्स के ऊपर मेकिंग चार्ज, टैक्स और GST जोड़ते हैं. इससे फाइनल कीमत बढ़ सकती है.


राजिम कुंभ कल्प में महाशिवरात्रि पर आस्था, परंपरा और शौर्य का दिखा अद्भुत संगम
राजिम कुंभ कल्प छत्तीसगढ़ की अस्मिता और आध्यात्मिक चेतना का प्रतीक : मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय
ब्रेकिंग : छत्तीसगढ़ में इस दिन से शुरू होगा विधानसभा का बजट सत्र, वित्त मंत्री ओपी ने कहा- नई थीम और नए विजन के साथ आएगा बजट
टी-20 विश्व कप में पाकिस्तान पर भारत की शानदार जीत: मुख्यमंत्री साय ने दी ऐतिहासिक जीत की बधाई
CG : 70 साल पुराने जर्जर स्कूल में पढ़ने को मजबूर बच्चे, कभी भी हो सकता है बड़ा हादसा