12 फरवरी को एनडीए में शामिल हो जाएंगे जयंत चौधरी-राजभर
लखनऊ । राष्ट्रीय जनतांत्रिक गठबंधन (एनडीए) के सहयोगी दल सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने दावा किया है कि 12 फरवरी को जयंत चौधरी एनडीए के साथ आ जाएंगे। उन्होंने कहा कि विपक्षी गठबंधन इंडिया के कुछ नेता सटकर तो कुछ हटकर एनडीए को जिताने का प्रयास कर रहे हैं। समाजवादी पार्टी के बारे में उन्होंने कहा कि सपा में दो फाड़ हो चुके हैं। इसका एक हिस्सा हमारे साथ आ जाएगा। इसके कई नेता भी हमारे साथ जल्द ही आ जाएंगे। जयंत चौधरी भी आने वाले हैं। गौरतलब है कि बीते कई दिनों से रालोद अध्यक्ष जयंत चौधरी के एनडीए में शामिल होने के कयास लगाए जा रहे हैं। सुभासपा अध्यक्ष राजभर ने कहा कि सपा को रसातल में पहुंचाने के लिए स्वामी प्रसाद मौर्य को भेजा गया है। स्वामी प्रसाद जानबूझकर इस तरह के बयान दे रहे हैं। हालांकि, उन्होंने कहा कि स्वामी के इस तरह के बयान के लिए भी अखिलेश यादव ही जिम्मेदार हैं। उन्होंने कहा कि वह अखिलेश यादव की शह पर बोल रहे हैं।


बैन होने के बाद भी पाकिस्तान में जमकर बिक रही ‘धुरंधर’ की पाइरेटेड डीवीडी, कीमत सुनकर उड़ जाएंगे होश
कौन था हुसैन उस्तरा जिसने दाऊद इब्राहिम को दी थी चुनौती? 'ओ रोमियो' में शाहिद कपूर ने निभाया उनका किरदार
चुनावी तैयारी से पहले कांग्रेस का बड़ा संगठनात्मक फैसला
Repo Rate: महंगाई के नए आंकड़ों के बाद भी आरबीआई ब्याज दरों में नहीं करेगा बदलाव? जानें रिपोर्ट का दावा
O Romeo: कौन थी ‘ओ रोमियो’ की असल सपना? हुसैन उस्तरा और दाउद से क्या रहा कनेक्शन? आखिर में मिली दर्दनाक मौत