जंतर-मंतर को लेकर फैली गलत जानकारी, दिल्ली पुलिस ने जनता से की अपील
नई दिल्ली।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन बैन होने की खबरों पर दिल्ली पुलिस ने सच सामने रखा है। सोशल मीडिया पर अफवाह उड़ रही थी कि कॉकरोच जनता पार्टी (CJP) के विरोध प्रदर्शन के बाद अब जंतर-मंतर पर प्रदर्शन करने की अनुमति नहीं मिलेगी। दिल्ली पुलिस ने अपने आधिकारिक X (ट्विटर) हैंडल पर पोस्ट साझा कर इन खबरों को पूरी तरह से गलत बताया है।
जंतर-मंतर पर प्रदर्शन जारी रहेगा
दिल्ली पुलिस ने साफ किया है कि जंतर-मंतर को प्रदर्शन के लिए बंद नहीं किया गया है। नियम के मुताबिक शांतिपूर्ण और अनुमति प्राप्त विरोध-प्रदर्शनों के लिए यह जगह पहले की तरह ही खुली रहेगी।
एक समय में सिर्फ 1,000 लोगों की अनुमति
पुलिस ने जानकारी दी कि सुप्रीम कोर्ट के निर्देशों और दिल्ली पुलिस की एसओपी (SOP) के तहत जंतर-मंतर पर एक समय में अधिकतम 1,000 लोग ही इकट्ठा हो सकते हैं।
मंजूरी के लिए नियम मानना जरूरी
अगर कोई संगठन या व्यक्ति वहां प्रदर्शन करना चाहता है, तो उसे पहले आधिकारिक तौर पर आवेदन करना होगा। सक्षम अधिकारी से मंजूरी मिलने और तय नियमों व शर्तों का पालन करने के बाद ही प्रदर्शन की अनुमति दी जाएगी।


भारत-जर्मनी संबंध होंगे और मजबूत, PM मोदी ने चांसलर के साथ सहयोग बढ़ाने पर की चर्चा
बिजली चोरी करने वालों पर कसा शिकंजा, जबलपुर में तीन आरोपी गिरफ्तार
रेलवे कुश्ती दंगल का खिताब उत्तर रेलवे के नाम, शानदार प्रदर्शन से जीती चैंपियनशिप
MP में सेवा संकल्प अभियान का बड़ा प्लान तैयार, अधिकारियों को जिलावार जिम्मेदारियां सौंपी गईं