मस्क ने बताया, भारत में कम्युनिटी नोट्स फीचर सक्रिय
वाशिंगटन । एलन मस्क ने कहा कि उनके एक्स प्लेटफॉर्म ने भारत में कम्युनिटी नोट्स फीचर सक्रिय कर दिया है। यह एक यूजर-बेस्ड फैक्ट-चेक प्रोग्राम है। यह उस समय सक्रिय किया गया है जब देश में आम चुनाव होने वाले हैं। मस्क के स्वामित्व वाले सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने भी अपने कम्युनिटी नोट्स फीचर के लिए भारत में नए कंट्रीब्यूटर्स का स्वागत किया। टेस्ला और स्पेसएक्स के सीईओ ने लिखा, कम्युनिटी नोट्स अब भारत में सक्रिय है।
कम्युनिटी नोट्स के अब दुनिया भर के 69 देशों में कंट्रीब्यूटर हैं। मस्क द्वारा संचालित प्लेटफॉर्म ने कहा, हम नियमित रूप से और अधिक (देशों को) जोड़ रहे हैं। कंपनी ने पहली बार दिसंबर 2022 में इस फीचर को लांच किया था। कंपनी के अनुसार, कम्युनिटी नोट्स का उद्देश्य एक्स पर लोगों को संभावित रूप से भ्रामक पोस्ट में संदर्भ जोड़ने के लिए सशक्त बनाकर एक बेहतर सूचना रखने वाली दुनिया बनाना है कंट्रीब्यूटर किसी भी पोस्ट पर नोट्स छोड़ सकते हैं और यदि विभिन्न दृष्टिकोणों से पर्याप्त कंट्रीब्यूटर उस नोट को उपयोगी मानते हैं,तब नोट सार्वजनिक रूप से एक पोस्ट पर दिखाया जाएगा।


PM Kisan Yojana: 22वीं किस्त का इंतजार खत्म? जानें कब आएंगे ₹2000
MP News: दुष्कर्म और POCSO मामलों में DNA टेस्ट अनिवार्य, लापरवाही पर कार्रवाई
CG News: सेवोक-रंगपो रेल परियोजना से सिक्किम को पहली रेल कनेक्टिविटी, 2027 तक लक्ष्य
Bilaspur: नाइट लैंडिंग की सुविधा मिलने के बावजूद नए समर शेड्यूल में रात के लिए फ्लाइट नहीं, कुछ दिन पहले हुआ था ट्रायल
IND vs SA Super-8: अभिषेक शर्मा नहीं ये प्लेयर हो सकता है बाहर, साउथ अफ्रीका के खिलाफ ऐसी होगी भारत की प्लेइंग 11