विपक्षी नेता ने भाजपा कैबिनेट मंत्री और अन्य को कहा पागल, मचा सियासी बवाल
इंदौर: ऐसा लगता है कि मध्य प्रदेश के राजनेता भाषा की मर्यादा भूल गए हैं. इन दिनों नेताओं की बदजुबानी की वजह से हर दिन नए-नए विवाद खड़े हो रहे हैं. राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री और वरिष्ठ भाजपा नेता प्रहलाद पटेल के आम लोगों को भिखारी बताने वाले बयान पर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं. अब कांग्रेस के एक वरिष्ठ नेता ने विवादित बयान दिया है जिससे सियासी बवाल मच गया है. कांग्रेस के पूर्व विधायक अश्विन जोशी ने प्रदेश के वरिष्ठ भाजपा नेता और कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पागल कह दिया।
उन्होंने इंदौर के महापौर के लिए गधा शब्द का भी इस्तेमाल किया। इस पर भाजपा कार्यकर्ता भड़क गए. भाजपा नेताओं ने कहा कि अश्विन जोशी को पागलखाने में भर्ती कराने की जरूरत है. राज्य सरकार के कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान पर कांग्रेस कार्यकर्ता पूरे प्रदेश में विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। इंदौर में भी कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने कलेक्टर कार्यालय के सामने विरोध प्रदर्शन किया लेकिन यहां नया विवाद खड़ा हो गया। अब कांग्रेस कार्यकर्ता भी भाजपा के निशाने पर आ गए हैं। कांग्रेस के विरोध प्रदर्शन के दौरान पूर्व विधायक अश्विन जोशी भाषा की मर्यादा भूल गए। उन्होंने भाजपा सरकार के वरिष्ठ कैबिनेट मंत्री कैलाश विजयवर्गीय को पागल कह दिया, जबकि इंदौर के महापौर पुष्यमित्र भार्गव को गधा कह दिया। इससे सियासत गरमा गई।
अश्विन जोशी ने कैबिनेट मंत्री प्रहलाद पटेल के बयान का विरोध कर रहे कांग्रेसियों को संबोधित करते हुए ये विवादित बातें कहीं। पूर्व विधायक ने कहा कि इंदौर की जनता ने एक पढ़ा-लिखा महापौर चुना, लेकिन वह किसी काम का नहीं है। वरिष्ठ कांग्रेस नेता अश्विन जोशी के इन शब्दों से भाजपा नेता नाराज हैं। मंत्री कैलाश विजयवर्गीय के सबसे करीबी इंदौर 2 के विधायक रमेश मेंदोला ने कहा कि अश्विन जोशी को पागलखाने में इलाज की जरूरत है। हम उनके परिजनों से इलाज के लिए कहेंगे। इंदौर शहर अध्यक्ष सुमित मिश्रा ने कहा कि हम अश्विन जोशी के पुतले को गधे पर बिठाकर पागलखाने में भर्ती कराने ले जाएंगे। भाजपा नेताओं के मुताबिक टिकट न मिलने से अश्विन जोशी की मानसिक हालत खराब हो गई है। इधर जोशी अपने बयान पर कायम हैं। उन्होंने मीडिया से ही सवाल किया कि ऐसा कहने में क्या गलत है? वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मंत्री सज्जन सिंह वर्मा ने कहा है कि भाषा का ध्यान रखना जरूरी है, लेकिन जोशी ने सच कहा है।


बैठक खत्म, सहमति नहीं; कल फिर आमने-सामने होंगे सरकार और CJP
अस्पताल में सेवाएं प्रभावित, 21 कर्मचारियों की नौकरी जाने पर बढ़ा विवाद
समुद्र में शक्ति प्रदर्शन! चीन-फिलीपींस विवाद ने फिर बढ़ाया क्षेत्रीय तनाव
तृतीय सोपान एवं निपुण टेस्टिंग कैंप का आगाज, स्काउट्स-गाइड्स करेंगे हुनर का प्रदर्शन
प्रदर्शन के बीच दिल्ली में सख्ती, इंटरनेट पर पाबंदी और मेट्रो सेवाएं प्रभावित