शरद पवार वाली राकांपा ने 45 नामों का ऐलान किया
मुंबई । महाराष्ट्र विधानसभा चुनाव में शरद पवार वाली राकांपा ने उम्मीदवारों की पहली लिस्ट में 45 नामों का ऐलान किया है। बारामती में अजित पवार बनाम युगेंद्र पावर के बीच मुकाबला होगा। युगेंद्र रिश्ते में अजित पवार के भतीजे लगते हैं।
इस्लामपुर सीट से जयंत पाटिल को टिकट मिला है। कराड उत्तर से बालासाहेब पाटिल, मुंब्रा कलवा से जितेंद्र अवध, कोरेगांव से शशिकांत शिंदे, जलगांव ग्रामीण से गुलाबराव देवकर, इंदापुर से हर्षवर्धन पाटिल, राहुरी से प्राजक्ता तनपुरे, अहमदपुर से विनायकराव पाटिल, सिंदखेडाराजा से राजेंद्र शिंगणे, वडगांव शेरी से बापूसाहेब पठारे और नागपुर पूर्व से दुनेश्वर पेठे को शरद पवार ने टिकट दिया है। अजित पवार ने कई बार इस बात के संकेत दिए थे कि वो विधानसभा चुनाव नहीं लड़ेगे, लेकिन उनके समर्थकों ने उन्हें बारामती से ही चुनाव लड़ने से मना लिया है। अजित पवार ने बारामती से पिछले सात विधानसभा चुनाव जीते हैं।
शरद पवार की एनसीपी के विधानसभावार देखें उम्मीदवार
- इस्लामपुर - जयंत पाटील
- काटोल - अनिल देशमुख
- घनसावंगी - राजेश टोपे
- कराड उत्तर - बालासाहेब पाटील
- मुंब्रा-कलवा - जितेंद्र आव्हाड
- कोरेगांव - शशिकांत शिंदे
- वसमत - जयप्रकाश दांडेगावकर
- जलगांव - गुलाबराव देवकर
- इंदापुर - हर्षवर्धन पाटील
- राहुरी - प्राजक्त तनपुरे
- शिरूर - अशोकराव पवार
- शिराला - मानसिंगराव नाईक
- विक्रमगड - सुनील भुसारा
- कर्जत-जामखेड - रोहित पवार
- अहमदपुर - विनायकराव पाटील
- सिंदखेड राजा - राजेंद्र शिंगणे
- उदगीर - सुधाकर भालेराव
- भोकरदन - चंद्रकांत दानवे
- तुमसर - चरण वाघमारे
- किनवट - प्रदीप नाईक
- जिंतूर - विजय कांबळे
- केज - पृथ्वीराज साठे
- बेलापूर - संदीप नाईक
- वडगांव शेरी - बापूसाहेब पठारे
- जामनेर - दिलीप खोडपे
- मुक्ताईनगर - रोहिणी खडसे
- मूर्तिजापुर - सम्राट डोंगरदिवे
- नागपूर पूर्व - दुनेश्वर पेठे
- शिरोडा - रविकांत गोगटे
- अहेरी - भाग्यश्री अत्राम
- बदनापूर - रुपकुमार बबलू चौधरी
- मुरबाड - सुभाष पवार
- घाटकोपर पूर्व - राखी जाधव
- आंबेगाव - देवदत्त निकम
- बारामती - युगेंद्र पवार
- कोपरगांव - संदीप वर्पे
- शेवगांव - प्रताप ढाकणे
- पारनेर - राणी लंके
- आष्टी - मेहबूब शेख
- करमाला - नारायण पाटील
- कोल्हापुर शहर - महेश कोठे
- हडपसर - प्रशांत जगताप
- कागल - समरजित घाटगे
- तासगांव कवठेमहाकाल - रोहित पाटील
- चिपलुण - प्रशांत यादव


तीन भाइयों समेत 12 दोषियों को उम्रकैद की सजा
त्रिवेणी संगम पर आस्था, संस्कृति और अध्यात्म का दिव्य संगम, मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया सम्मान
बोर्ड परीक्षाओं की निगरानी के लिए विशेष व्यवस्था
पर्यटन स्थलों के विकास और सुविधाओं के विस्तार के लिए सरकार प्रतिबद्ध — मुख्यमंत्री साय
CG : तेज रफ्तार और ढलान बनी काल: कवर्धा में ट्रैक्टर पलटने से चालक की मौत, 5 मासूम घायल