इरिकपाल हत्याकांड में अब तक 6 आरोपी गिरफ्तार
जगदलपुर में जमीन विवाद को लेकर उपजे विवाद में इरिकपाल गांव के एक दर्जन से अधिक लोगों ने दो भाइयों की हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बन गई थी, जिसके बाद पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए अब तक छह आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि अन्य आरोपियों की तलाश जारी है।बताया जा रहा है कि इरिकपाल में रहने वाले चंद्रशेखर और योगेश के द्वारा गांव में पांच एकड़ जमीन खरीदकर उसे अपने नाम करवाने के साथ ही वहां खेती किसानी कर रहे थे। लेकिन गांव के कुछ लोग उस जमीन को हथियाने के फिराक में थे, वर्षो से चले आ रहा विवाद कोर्ट तक भी जा पहुंचा था। जहां पूरी जाँच होने के बाद कोर्ट ने फैसला दोनों भाइयों के पक्ष में दिया था। इन सबके बाद भी सिविल कोर्ट में दोबारा मामला चल रहा था।लेकिन मंगलवार को गांव के लोग दोनों भाइयों को डराने धमकाने के लिए गए थे। इस दौरान विवाद इतना गहराया कि गांव के लोगों ने दोनों भाइयों की हत्या कर दी। घटना के बाद से गांव में तनाव की स्थिति बन गई। वहीं, पुलिस मामले की जानकारी लगते ही पुलिस बल के साथ गांव आ पहुंची। जहां पुलिस ने सबसे पहले मृतकों के शव को मेकाज भिजवाया और गांव में सुरक्षा बल तैनात किया गए। फिलहाल इस मामले में पुलिस ने जिन छह आरोपियों को पकड़ा है उनके नामों का खुलासा नहीं कर रही है।


राशिफल: जानिए, कैसा रहेगा आपका आज का दिन (15 फ़रवरी 2026)
बुरहानपुर में होगी एग्रीकल्चर बेस्ड रीजनल इंडस्ट्री कॉन्क्लेव : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
बहनों को प्रशिक्षण, स्व-सहायता समूहों से जोड़ना और मेहनत की सही कीमत देना हमारी प्राथमिकता : मुख्यमंत्री डॉ. यादव
PM मोदी ने बताया क्यों रखा PMO का नाम ‘सेवा तीर्थ’, जानिए इसके पीछे की सोच
हाईवे की एयरस्ट्रिप पर उतरा नरेंद्र मोदी का विमान, ऐसा करने वाले पहले पीएम बने