पूर्व विधायक देवती कर्मा के बंगले में अचानक चली गोली
राजधानी रायपुर में एक सनसनीखेज मामला सामने आया है। आज सुबह सात से आठ बजे के बीच पूर्व विधायक देवती कर्मा के सिविल लाइन बंगले में अचानक गोली चली। गोली चलने से एक हेड कांस्टेबल मौत हो गई है। वहीं वीआईपी सिक्योरिटी कंपनी के एपीसी घायल बताया जा रहा है। पूरा मामला सिविल थाना क्षेत्र का है।
बताया जा रहा है कि यह घटना तब हुई जब असिस्टेंट प्लाटून कमांडर राम कुमार दोहरे और हेड कांस्टेबल अजय सिंह पुलिस बैरेक में अपने हथियारों की सफाई कर रहे थे। सफाई के दौरान अपने लाइसेंसी पिस्टल से एक्सीडेंटल फायरिंग हो गई। इससे हेड कांस्टेबल अजय सिंह की मौत हो गई। वहीं असिस्टेंट प्लाटून कमांडर राम कुमार दोहरे घायल बताया जा रहा है।
बताया जा रहा है कि जब आचानक गोली चली तो असिस्टेंट प्लाटून कमांडर के हथेली को पार करटे हुए प्रधान आरक्षक अजय सिंह के सीने में गोली लगी। इससे हेड कांस्टेबल को इलाज के लिए मेकाहारा अस्पताल में भर्ती कराया गया, जहां उसकी मृत्यु हो गई है। वहीं घायल असिस्टेंट प्लाटून कमांडर की इलाज जारी है। मामले में सिविल लाइन थाना पुलिस जांच में जुट गई है।


एनसीपी विलय की चर्चाओं पर बोलीं सुप्रिया सुले- अधूरे सपने को पूरा करना हमारी जिम्मेदारी
अंबेडकर विवाद पर हाईकोर्ट की टिप्पणी, आपराधिक अवमानना दायर करने एजी ऑफिस की अनुमति आवश्यक
बाथरुम में फिसले या सैनिकों ने पीटा?
लखनऊ, अयोध्या और काशी की 19 कचहरी में बम धमकी, सुरक्षा कारणों से परिसर खाली कराया गया
“हम जनप्रतिनिधि हैं, हमें जनता के बीच जाना......किसानों को लेकर भ्रम पैदा कर रहा विपक्ष