उत्तर प्रदेश में दर्दनाक हादसा, 20 मौते, 100 से ज्यादा घायल
उत्तर प्रदेश के हाथरस जिले के सिकंदराराऊ कस्बे में बड़ा हादसा हो गया। यहां भोले बाबा का सत्संग चल रहा था। बताया गया है कि सत्संग समाप्त होने के बाद यहां से जैसे भी भीड़ निकलना शुरू हुई तो भगदड़ मच गई। इस भगदड़ में महिलाएं और बच्चे बुरी तरह कुचलते चले गए। मौके पर चीख पुकार मच गई। हादसे में कई लोगों की मौत होने की आशंका है। घायलों को मेडिकल कॉलेज एटा भेजा गया है, यहां 20 लोगों की मौत की सूचना है। ये आंकड़ा बढ़ भी सकता है। वहीं 100 से ज्यादा लोग घायल हुए हैं।


सरकार की चुप्पी पर कांग्रेस का सवाल – क्या है भारत की रणनीति?
टीम मैनेजमेंट और बोर्ड के बीच मतभेद आए सामने
रॉयल चैलेंजर्स बैंगलोर ने आईपीएल से पहले तैयारियां तेज कीं
‘एक ही लक्ष्य, BJP को सत्ता से हटाना’, ममता का बयान।